क्या डायबिटीज में पनीर खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:23


शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं: जानिए मधुमेह में पनीर के सेवन से जुड़ी जरूरी जानकारियां

शुगर यानी डायबिटीज की समस्या होने पर व्यक्ति को अपने खानपान पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस समय चयन किए जाने वाले आहार शुगर स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं, यह सवाल हर डायबिटिक के मन में रहता है।

तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए, यहां हम मधुमेह में पनीर खाने से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। साथ ही इस लेख के जरिए आप जानेंगे कि पनीर मधुमेह के लिए कैसे फायदेमंद है।
शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं, तो आपको बता दें कि शुगर में पनीर खा सकते हैं। दरअसल, पनीर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। साथ ही इसमें कार्ब्स भी कम होते हैं, जो इसे डायबिटीज के लिए बेहतर खाद्य पदार्थ बनाता है। इसके आलावा, इसमें कई तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो डायबिटीज के लक्षण से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इससे डायबिटीज को अच्छी तरह मैनेज किया जा सकता है।
डायबिटीज में पनीर खाने के फायदे
मधुमेह में पनीर खाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने का काम कर सकते हैं। तो यहां डायबिटीज के लिए पनीर खाने के ऐसे ही कुछ फायदे बताए गए हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं:

वजन कम करने में सहायक

डायबिटिक्स के लिए पनीर के फायदे में वजन कम करना शामिल है। दरअसल, पनीर में लिनोलिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में फैट को कम कर सकता है। इसके अलावा, पनीर में प्रोटीन ज्यादा और कार्ब कम होता है जो वजन संतुलित रखने में मदद कर सकता है। बता दें डायबिटीज की स्थिति में सुधार के लिए वजन संतुलित रहना आवश्यक है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे

ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने पर डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। पनीर में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है। इससे रक्त वाहिकाओं को डैमेज होने से रोका जा सकता है, जिससे कि डायबिटीज के कुछ लक्षणों से राहत मिल सकती है। ऐसे में मधुमेह में पनीर का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी किया जा सकता है।

अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लिए

डायबिटीज को मैनेज करने के लिए खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करना और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना जरूरी होता है। पनीर में कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होता है और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इससे डायबिटीज में कुछ हद तक सुधार हो सकता है।

दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज की स्थिति में दातों और हड्डियों को नुकसान पहुँच सकता है, जिसके चलते कैविटीज़, ड्राई माउथ और माउथ इन्फेक्शन, जैसे दांतों व मुंह की समस्या हो सकती हैं। साथ ही डायबिटीज में ऑस्टियोपोरोसिस (ऐसी स्थिति जिसमे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं) की भी समस्या हो सकती है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में पनीर मदद कर सकता है। दरअसल, पनीर में फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों व दांतों के लिए लाभकारी हो सकता है।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

प्रोटीन डायबिटीज को मैनेज करने के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि पनीर में कितना प्रोटीन होता है, तो आपको बता दें कि प्रति 100g पनीर में 21.43 g प्रोटीन मौजूद होता है। प्रोटीन ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी सहायता कर सकता है।
डायबिटीज में कब और कितनी मात्रा में पनीर खाना चाहिए?

कब खाएं :

डायबिटीज में पनीर खाने का कोई विशेष समय नहीं है। फिर भी मधुमेह में पनीर खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर या रात को माना जा सकता है।

कितना खाएं :

वहीं, अगर आप सोच रहे हैं कि मैं मधुमेह में कितना पनीर खा सकता हूँ, तो आपको बता दें कि आप एक दिन में 80 से 100 ग्राम तक पनीर ले सकते हैं। आप अगर पनीर की सब्जी या मिक्स वेज में पनीर मिलाकर खा रहे हैं तो एक छोटी कटोरी पनीर की सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

हालांकि, पनीर की मात्रा व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। वहीं, अगर किसी में डायबिटीज के गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो वे इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें। बेहतर है, मधुमेह के मरीज पनीर की सटीक मात्रा के लिए अपने डायटीशियन से बात करें।
शुगर में पनीर कैसे खाएं?

मधुमेह में पनीर को कच्चा और पकाकर दोनों तरीके से खा सकते हैं। पनीर को अलग-अलग तरह से पकाकर सेवन कर सकते हैं। इसके स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य फायदे भी पा सकते हैं। पनीर को कुछ इस तरह से ले सकते हैं-

कच्चे पनीर में काला नमक और काली मिर्च डालकर सेवन कर सकते हैं।
पनीर भूर्जी बनाकर रोटी के साथ खा सकते हैं।
तवा पनीर मसाला बनाकर रोटी या पराठे के साथ सेवन कर सकते हैं।
पनीर पराठा बनाकर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
पनीर को सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं।
पनीर को रोल में इस्तेमाल कर खा सकते हैं।
पनीर सैंडविच भी खा सकते हैं।
मधुमेह में पनीर को ग्रिल करके भी खा सकते हैं।

डायबिटीज में सही खानपान को अपनाने से इसे मैनेज करने में मदद मिल सकती है। अब तो आप जान ही चुके होंगे कि शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं। सही व संतुलित मात्रा में मधुमेह में पनीर खाना लाभकारी हो सकता है। इस स्थिति में पनीर को आहार में शामिल करने पर डायबिटीज को प्रबंधित करने के साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य फायदे हो सकते हैं। डायबिटीज को मैनेज करने के अन्य तरीके जानने के लिए Phablecare के लेख को पढ़ते रहें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info